बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में दहेज लोभियों ने विवाहिता को फांसी लगाने के बाद एसिड डालकर जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत

बेगूसराय में दहेज लोभियों ने विवाहिता को फांसी लगाने के बाद एसिड डालकर जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत

BEGUSARAI : बेगूसराय में ससुराल में जिंदा जली महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के खातिर महिला को ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मार दी है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव वार्ड संख्या-7 की है। बताया जाता है कि फुलवरिया गांव निवासी दीपक कुमार यादव की पत्नी ट्विंकल कुमारी को कल दोपहर पति और ससुराल वालों ने पहले फांसी लगाया और फिर एसीड डालकर आग लगा दी। 

वहीं गंभीर रूप से झुलसी ट्विंकल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अहले सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि 3 साल पहले सामर्थ्य के अनुसार 5 लाख रुपए और 5 भरी सोना का जेवर देकर ट्विंकल की शादी दीपक के साथ किया था। दीपक कमाता कुछ नहीं है और बार-बार दहेज की डिमांड करता था।

दहेज में सोने का चेन मांगने के लिए बराबर दबाव बनाया जा रहा था। इस बीच दीपक दूसरी लड़कियों से भी बातचीत करने लगा था। जिसका विरोध उसकी पत्नी कर रही थी पिछले 10 दिनों से इसी बात को लेकर दोनों में लगातार विवाद हो रहा था और कल दोपहर ट्विंकल को उसके ससुराल वालों ने घर में बंद कर आग लगाकर जला दिया। महिला की मौत के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल कराया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News