बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : बिहार मे पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन बेगूसराय में एक अपराधी ने ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट संचालक को सिर्फ इसलिए गोली मार दिया की उस जगह पर अपराधी को शराब पीने से मना कर दिया। मामला नगर थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके एस.के.एम. कॉलेज के पास की है। घायल युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर निवासी तेठी साह के 40 वर्षीय पुत्र छोटन साह बताए जाते हैं।


घटना के संबंध मे छोटन साह की पत्नी सीता देवी ने बताया की महिला कॉलेज के पास स्थित एक निजी अस्पताल के पीछे उनका एक ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट है। वहां एक अपराधी अक्सर शराब पीने आता था। जिसे छोटन साह बार बार मना करता था। इस बात को लेकर दोनों मे विवाद भी होता है। शुक्रवार को उस जगह पर शराब पीने और मना करने को लेकर दोनों मे फिर विवाद हुआ। इस दौरान जाते जाते अपराधी छोटन साह को यह धमकी दिया की इसका अंजाम बुरा होगा।

सीता देवी ने बताया की शनिवार की दोपहर एक युवक ने आकर माचिस की मांग की। छोटन साह माचिस लेने जैसे ही अंदर गए वैसे ही वह युवक बाहर निकल गया और एक दूसरा युवक पिस्टल लेकर अंदर आया और दनादन दो गोली फायर किया। जिसमे एक गोली छोटन साह के सिर मे लगी। गोली लगते ही छोटन साह जमीन पर गिर पड़े। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता अपराधी वहां से फरार हो गया। आनन फानन मे स्थानीय लोगों ने घायल छोटन साह को सदर अस्पताल पहुँचाया। लेकिन उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने छोटन साह को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

बेगूसराय से कृष्ण बल्लभ नारायण की रिपोर्ट 

Suggested News