बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में महज महज 4 घंटे के भीतर गोलीबारी की दूसरी वारदात, आपसी विवाद में पडोसी ने शख्स को मारी गोली

बेगूसराय में महज महज 4 घंटे के भीतर गोलीबारी की दूसरी वारदात, आपसी विवाद में पडोसी ने शख्स को मारी गोली

BEGUSARAI : बेगूसराय में महज चार घंटे के अंदर गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया है. एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी है. जिसका इलाज बेगूसराय के ग्लोकल अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव की है. घायल युवक नौनपुर निवासी चिराग सहनी के पुत्र रंजय सहनी बताये जाते हैं. 

बताया जाता है कि किसी बात को लेकर अपने ही पट्टेदार के साथ झगड़ा हुआ और देखते ही देखते नौबत गोलीबारी तक पहुँच गयी. गोलीबारी के दौरान ही रंजीत साहनी को गोली लग गयी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. 

वहीं परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए उसे ग्लोकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां रंजय साहनी की स्थिति गम्भीर बनी हुई है. फिलहाल तेघड़ा थाने के पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. 

इसके पहले फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी चौक के समीप अपरधियों ने लूटपाट के दौरान कपड़ा व्यवसायी पिता पुत्र को गोली मार दी. इस घटना में पुत्र की मौत हो गयी. जबकि पिता की स्थिति नाजुक बनी हुई है. 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News