बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में एक साथ बुझ गयी 3 घरों की रौशनी, गंगा नदी में डूबने से 3 किशोरों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

भागलपुर में एक साथ बुझ गयी 3 घरों की रौशनी, गंगा नदी में डूबने से 3 किशोरों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BHAGALPUR : जिले के नवगछिया में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गांव के घटोरा घाट पर रविवार को स्नान के क्रम में गंगा नदी में डूबकर तीन किशोरों की मौत हो गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने काफी मुश्किल से शव को नदी से बाहर निकाला। लेकिन तक तक तीनों की मौत हो चुकी थी। 


मौके पर दल बल के साथ पहुंचे बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मृतकों में सोनवर्षा 10 नंबर वार्ड मास्को टोला निवासी मिंटू कुमर के पुत्र 17 वर्षीय गौरव कुमार, लालू कुमर के 15 वर्षीय पुत्र सागर कुमार, 13 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार शामिल है।

बताया जा रहा है की एक किशोर का पैर नहाने के दौरान गहरे पानी में फिसल गया। जिसे बचाने के क्रम में अन्य किशोर भी अथाह जल में चले गए और देखते ही देखते पानी में डूब गए। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

मौके पर पहुंचे सोनवर्षा के मुखिया अजय कुमार उर्फ लाली कुमर, भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी मृतकों के परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। वहीँ इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। 

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News