बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

भागलपुर में युवक ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

BHAGALPUR : जिले के छोटी खंजरपुर में आज एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार दुबे के रूप में की गयी है। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के चार भाई और एक बहन है। बहन की शादी हो चुकी। इनके बहनोई डॉक्टर है जो पटना में रहते है।

वही बताया गया की बड़े भाई  मनोज दुबे दिल्ली सेंट्रल स्कूल में प्रिंसिपल है। दूसरा भाई एस पी कॉलेज दुमका में प्रोफेसर के पद पर नियुक्त है। तीसरे भाई शिक्षक है। कृष्ण कुमार भी इन लोगों के साथ ही अपने मकान में रहते थे। बताया जा रहा है की जब कृष्ण कुमार दुबे की भाभी उसको खाना देने आई तो दरवाजा बंद रहने पर खिड़की से अन्दर झाँका। 

वहां कृष्ण कुमार गले में फंदा लगाकर लटका दिखा तो वह चिल्लाने लगी। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आस  पास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हालाँकि अभी तक कृष्ण कुमार ने आत्महत्या क्यों की, इसका अभीतक पता नहीं चल पाया है। 

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News