बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर में नौकरी लगने के बाद दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक को अपराधियों ने घेरकर मारी गोली, हालत नाजुक

भोजपुर में नौकरी लगने के बाद दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक को अपराधियों ने घेरकर मारी गोली, हालत नाजुक

ARA : आरा में कुछ दिनों तक शांति  के बाद एक बार अपराध का दौर शुरू हो गया है। जिसमें गुरुवार सुबह दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक को रास्ते में अपराधियों ने घेरकर गोली मार दी है। गोली युवक के पेट में लगी है। जिसके बाद घायल को उसका दोस्त सदर अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां से उसे बाद में प्राइवेट अस्पताल में लाया जाया गया। घायल युवक का नाम उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव वार्ड नंबर 6 निवासी अखिलेश सिंह का 28 वर्षीय पुत्र कृष्ण सिंह बताया गया है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

गोली मारने की यह घटना उदवंत नगर थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय के समीप हुआ है। जख्मी युवक के साथ उसके दोस्त टूनटून कुमार ने बताया कि उन्होंने उदवंतनगर ब्रह्मस्थान स्थित वेयरहाउस में दो दिन पूर्व जॉब के लिए अप्लाई किया था और वे लोग दो दिन पूर्व भी वहां गए थे।

जिसके बाद उन्हें दो दिन बाद बुलाया गया था। गुरुवार की सुबह में दोनों बाइक से वहीं वेयरहाउस गए थे। जहां बातचीत होने के बाद कंपनी के मालिक ने बोला कि कल से आप लोग ड्यूटी करने आ जाइएगा। इसके बाद में दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

इसी बीच उदवंतनगर मध्य विद्यालय के समीप दो बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश आए और बाइक रुकवाई। उसके बाद उसके दोस्त कृष्णा सिंह से नोकझोक हुई। फिर अपराधियों ने गोली चला दी। 

पुरानी दुश्मनी बनी वजह

दोस्त टूनटून कुमार ने बताया कि उसे गोली किसने और क्यों मारी यह मुझे नहीं मालूम। लेकिन जख्मी कृष्णा सिंह ने उसे बताया कि उक्त बदमाशों से उसका पूर्व में भी विवाद हुआ था।

सर्जन चिकित्सक डॉ. विकाश सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गोली बाएं साइड पेट में लगी है। गोली लगने के कारण जख्मी युवक की छोटी आंत क्षतिग्रस्त हो गई है। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया।


Editor's Picks