बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्नाटक में जीत पर बिहार भाजपा में जश्न का माहौल, ढोल-नगाड़े की थाप पर थिरके कार्यकर्ता

कर्नाटक में जीत पर बिहार भाजपा में जश्न का माहौल, ढोल-नगाड़े की थाप पर थिरके कार्यकर्ता

PATNA : कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर बिहार भाजपा में जश्न का माहौल है। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और अमित शाह की स्ट्रैटजी की वजह से ये जीत मिली है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मध्य कर्नाटक क्षेत्र के चुनाव प्रभारी बनाये गये थे। इस इलाके की 37 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 25 सीटें मिली हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े की थाप पर झूम कर खुशी जतायी। एक दूसरे को गुलाल लगा कर बधाई दी।

IN-BIHAR-ON-THE-VICTORY-OF-KARNATAKA-THE-ATMOSPHERE-OF-CELEBRATION-IN-THE-BJP-THE-DRUGG3.jpg

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और जनता के प्रति उनके स्नेह का ही नतीजा है कि कर्नाटक में हमारी ऐतिहासिक जीत हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जो स्ट्रैटजी बनाई और एक एक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया इसलिए हमें ये जीत मिली है। आज का दिन पूरी तरह कर्नाटक की जनता के प्रति कृतज्ञता का दिन है। कर्नाटक की जनता के प्रति हम आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने हमपर भरोसा जताया है। कर्नाटक में हमें काम करने का मौका मिला है और हम बहुत तेजी से विकास करेंगे। केंद्र में भी भाजपा की सरकार है और राज्य सरकार के साथ मिलकर कर्नाटक के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगे।

IN-BIHAR-ON-THE-VICTORY-OF-KARNATAKA-THE-ATMOSPHERE-OF-CELEBRATION-IN-THE-BJP-THE-DRUGG2.jpg

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि पूरे देश के लोगों ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का मन बना लिया है। नरेंद्र मोदी, अमित शाह के विकास के एजेंडे ने ही हमें कर्नाटक में जीत दिलाई है। मंगल पांडे के मुताबिक उन्हें मध्य कर्नाटक का चुनाव प्रभारी बनाया गया था जहां 37 विधानसभा सीटें थी। 25 सीटों पर भाजपा को सफलता मिली है। कर्नाटक चुनाव के लिए पिछले डेढ़ सालों से पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी थी। कार्यकर्ताओं और जनता के विश्वास के कारण ही हमें बहुमत मिला है। कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार बन गई है। कांग्रेस के बैलेट पेपर से चुनाव की मांग पर मंगल पांडे ने कहा कि जब भी कांग्रेस हारती है इस तरह की मांग करती है। कर्नाटक में जहां कांग्रेस जीती वहां भी ईवीएम से ही चुनाव हुए। कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियां जन भावनाओं को नहीं समझ पा रही हैं। जो जनभावनाओं को नहीं समझ पाता है वो राजनीति के दरिया से किनारा हो जाता है।

Suggested News