बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन जारी, HAM को एक तो कांग्रेस को तीन विभाग मिल सकते हैं

बिहार में महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन जारी, HAM को एक तो कांग्रेस को तीन विभाग मिल सकते हैं

दिल्ली. बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गयी है, लेकिन मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अभी भी मंथन जारी है। अभी तक सिर्फ सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पद और गोपनियता की शपथ ली है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जदयू को एनडीए सरकार में जो विभाग मिला था, वह जारी रहेगा और भाजपा कोटे वाले विभाग राजद में शिफ्ट होगा। गृह मंत्रालय सीएम नीतीश कुमार के पास ही रहेगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व की तरह जदयू कोटे से जीतन राम मांझी को एक मंत्री पद मिलेगा। उनके बेटे संतोष मांझी नीतीश सरकार में फिर से मंत्री बन सकते हैं। वहीं राजद कोटे से 2+1 कांग्रेस को मिलेगा। अर्थात कांग्रेस को तीन मंत्री पद मिल सकता है। फिलहाल कांग्रेस से दो मंत्री बनाये सकते हैं। बाद में कांग्रेस को एक और मंत्री का पद मिल सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद राजद कोटे में जा सकता है। सिवान सदर से राजद एमएलए अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा का स्पीकर बनाये जा सकते हैं। वहीं बिहार विधान परिषद का पद जदयू के खाते में जा सकते हैं। हांलाकि इसका अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारे में यही चर्चा चल रही है।


Suggested News