बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर बढ़ी सरगर्मी : कांग्रेस विधायक ने जाति बताकर मांगा मंत्री पद, सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर बढ़ी सरगर्मी : कांग्रेस विधायक ने जाति बताकर मांगा मंत्री पद, सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

पटना. खगड़िया से कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव ने बिहार में महागठबंधन की सरकार में मंत्री बनाए जाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का एक मात्र यादव विधायक हूं। जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए मुझे नीतीश सरकार में मंत्री बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस विधायक का यह पत्र वायरल हो रहा है।   


बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस विधायकों के बीच मंत्री बनने को लेकर होड़ मची हुई है। कांग्रेस के नेता मंत्रिमंडल में शामिल होने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी को चिट्ठी तक लिखने लगे हैं। कांग्रेस के खगड़िया विधायक छत्रपति यादव ने खुद को मंत्री बनाए जाने को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखा है।

बता दें कि नीतीश कुमार ने एनडीए से गठबंधन तोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए हैं। बुधवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद और तेजस्वी यादव ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। अभी मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है। इससे पहले मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए विधायक ऐड़ी चोटी का बल लगा रहे हैं।



Suggested News