बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में पत्नी के साथ अवैध संबंध को लेकर छोटे भाई ने की बड़े भाई की ईंट से कूचकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिहार में पत्नी के साथ अवैध संबंध को लेकर छोटे भाई ने की बड़े भाई की ईंट से कूचकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

KAIMUR : कैमूर जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोनार गांव में हुए नीरज सिंह की ईट पत्थर से कूच कूच कर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बताया की छोटे भाई की पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध में नीरज की हत्या हुई थी। कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। कहा की आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि आज रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोनार गांव में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। जिसे ईंट पत्थर से कूंच कर हत्या किया गया था, जिसकी पहचान नोनार गांव निवासी नीरज सिंह के रुप में किया गया। जहां सूचना के बाद पहुंची एफएसएल की टीम के द्वारा घटनास्थल पर पहुंच जांच किया गया। जिसमें खून लगा ईंट का भी जॉच किया गया। इसी क्रम में मृतक के छोटा भाई पंकज कुमार सिंह के टी शर्ट पर खून लगने का निशान पाया गया। 

जिसके बाद शक के आधार पर जब मृतक नीरज सिंह के भाई पंकज सिंह से पूछताछ किया गया तो उसने अपना अपराध स्वीकार किया। बताया की बड़ा भाई का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। जिसका छोटा भाई हमेशा विरोध करता था। उसके बाद भी यह नहीं माना तो तंग आकर छोटे भाई ने नीरज सिंह का ईट से कूंच और लाठी डंडा से पीट पीट कर हत्या कर दिया। उसको गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने खून लगे ईंट पत्थर और लाठी को जब्त किया गया है। जिसे पटना जांच के लिए भेजा जायेगा। 

यह घटना उसके घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर मृतक के चैंबर पर हुआ था। जहां पहले दोनों में मारपीट हुआ था।  उसी दौरान छोटे भाई ने लाठी डंडा और ईंट से कूंच का हत्या कर दिया था। जिसको गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसने अकेले ही घटना को अंजाम दिया है या इसके साथ कोई और भी था। अगर कोई था तो उसे भी गिरफ्तार कर कार्रवाई किया जायेगा।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News