बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बक्सर में जदयू कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा का किया विरोध, 'गो बैक' का नारा लगा फेंकी बैंगन-भिंडी सब्जियां

बक्सर में जदयू कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा का किया विरोध, 'गो बैक' का नारा लगा फेंकी बैंगन-भिंडी सब्जियां

बक्सर. जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बक्सर में जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। शहर के ज्योति चौक पर कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा को काला झंडा दिखाया और गो बैक के नारे लगाये। साथ ही उपेंद्र कुशवाहा समेत दर्जनों जदयू के नेता के काफिला पर प्रदर्शनकारियों ने बैंगन और भिंडी सब्जियां फेंकी और विरोध प्रदर्शन किया।

दरअसल, जदयू द्वारा शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में आयोजित 'सद्भावना बढ़ाओ देश बचाओ' सम्मेलन में भाग लेने के लिए उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे थे। यहां उपेंद्र कुशवाहा को जदयू कार्यकर्ताओं का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा समेत दर्जनों जदयू के नेता के काफिला पर उग्र लोगों ने बैंगन और भिंडी सब्जियां फेंककर प्रदर्शन किया।

वहीं 'सद्भावना बढ़ाओ देश बचाओ' सम्मेलन में शामिल होने के बारे में उपेंद्र कुशवाहा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया है। इसमें उन्होंने भाजपा को भी निशाना पर लिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा, 'किला मैदान, बक्सर: भाजपा की पाखंडी, घिनौनी, समाज तोड़क एवं सामाजिक न्याय विरोधी राजनीति के खिलाफ़ पार्टी द्वारा आयोजित "सद्भावना बचाओ - देश बचाओ" कार्यक्रम में।'

Suggested News