बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में स्पेन के दम्पत्ति ने बच्चे को लिया गोद, जिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों ने पूरी कराई प्रक्रिया

दरभंगा में स्पेन के दम्पत्ति ने बच्चे को लिया गोद, जिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों ने पूरी कराई प्रक्रिया

DARBHANGA : जिलाधिकारी राजीव रौशन के समक्ष उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में स्पेन के बैंडीकट पलंबर एवं मारिया अमिया बेनी के द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान दरभंगा के बालक कार्तिक कुमार को गोद लिया गया।

परिवार न्यायालय दरभंगा के द्वारा दत्तक ग्रहण की सभी कानूनी प्रक्रिया संपन्न की गयी। यह प्रक्रिया कोविड-19 कारणों से लंबित थी। जिलाधिकारी, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा उक्त लंबित प्रक्रिया को त्वरित गति से निष्पादन किया गया। यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार संपन्न किया गया है।

इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई नेहा नूपुर, बाल कल्याण पदाधिकारी  पंकज कुमार सिन्हा, संस्था के समन्वयक त्रिभुवन नाथ मिश्रा उपस्थित थे। दम्पत्ति ने बताया की वे बच्चे को अपने पास रखकर उसे बेहतर इंसान बनाने की कोशिश करेंगे। 

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Suggested News