बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फ्रांस में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-समझ में नहीं आता 370 पर हंसे या रोएं

फ्रांस में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-समझ में नहीं आता 370 पर हंसे या रोएं

NEWS4NATION DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकबार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।  अपने फ्रांस दौरे के दूसरे दिन आर्टिकल 370 का इशारों में जिक्र कर विपक्ष खासकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

यूनेस्को हेडक्वॉर्टर्स में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत में अब टेंपररी कुछ नहीं रहा। आपने देखा होगा कि 125 करोड़ लोगों का देश, गांधी और बुद्ध की धरती, राम-कृष्ण की भूमि से टेंपररी को निकालते-निकालते 70 साल चले गए। टेंपररी को निकालने में 70 साल... मुझे तो समझ नहीं आया कि हंसना है या रोना है। 

बता दें, मोदी सरकार ने कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया है। वहीं कश्मीर से लेह को अलग कर केन्द्रशासित प्रदेश बनाया है। कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को संविधान में अस्थायी प्रावधान के तौर पर जोड़ा गया था, जिसे मोदी सरकार ने 70 साल बाद बेअसर किया है।
 
 मोदी के पहुंचते ही उनके स्वागत में ‘मोदी-मोदी’ के जोरदार नारे लगे। संत मोरारी बापू की मौजूदगी पर मोदी ने कहा कि आजकल पैरिस भी राम में रंग गया है। भाषण को फुटबॉल से जोड़ते हुए कहा कि आपकी फुटबॉल टीम के समर्थक यहां से ज्यादा भारत में हैं। हमने 5 साल में कई गोल तय किए और उन्हें पूरा किया।

Suggested News