बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में बीजेपी नेताओं के साथ कई संगठनों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारे से गूंजा इलाका

गया में बीजेपी नेताओं के साथ कई संगठनों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारे से गूंजा इलाका

GAYA : आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गयी है। इसी कड़ी में आज भाजपा के साथ विभिन्न हिन्दू संगठनों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। 


तिरंगा यात्रा विष्णुपद मंदिर के प्रांगण से निकलकर गया के चाँदचौरा, जीबी रोड होते हुए टावर चौक पर आकर समाप्त हुआ। यात्रा में जहाँ सैकड़ों लोग शामिल हुए। वहीँ यात्रा के दौरान पूरा इलाका भारत माता की जय के जयकारे से गुंजायमान हो गया। 

इस मौके पर भाजपा विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने कहा की आज गया जी की पावन धरती से भारत विकास परिषद, ब्रहमा कुमारी और पतंजलि परिवार के साथ विभिन्न संगठन और गया जी के समस्त लोगों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाला गया। उन्होंने कहा की तिरंगा यात्रा सफल हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि हम अपनी ओर से शहरवासियों को शुभकामना और बधाई देते और सभी से अपील करते है कि हर घर तिरंगा फहराये। 

बताते चलें की आज़ादी का अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गयी है। वहीँ कई जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिससे हजारों लोग शामिल हो रहे हैं। कल जहानाबाद में लोगों ने सबसे लम्बी तिरंगा यात्रा निकाली। जो करीब डेढ़ किलोमीटर लम्बी थी। इस तिरंगा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। जिन्होने भारत माता की जय के जयकारे लगाये। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News