बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में बदमाशों ने ऑटो से जा रही महिला को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

गया में बदमाशों ने ऑटो से जा रही महिला को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

BODHGAYA : गया बोधगया मुख्य मार्ग पर स्थित अम्मा ठोकर के पास एक वृद्ध महिला को शनिवार को देर शाम गोली मार दी गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बोधगया थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची बोधगया थाने की पुलिस ने घायल महिला को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया में भर्ती कराया। 

लेकिन मामला गंभीर होने के कारण घायल महिला को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। महिला की पहचान 60 वर्षीय रूणा देवी पति स्वर्गीय दुर्गा पांडे घर नेवतापुर बोधगया के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रूणा देवी गया से ऑटो पर बैठकर बोधगया आ रही थी। इसी दौरान अम्मा ठोकर के पास अपराधियों ने हत्या करने के ख्याल से गोली चलाया।

हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि गोली चलाने वाला अपराधी भी उसी ऑटो में बैठा था। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी गोली मारकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में बोधगया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़ित महिला रूणा देवी की तबियत ज्यादा खराब होने के कारण गया से पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

गया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News