बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में गंगा जल आपूर्ति योजना का मुख्य सचिव सहित कई अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

गया में गंगा जल आपूर्ति योजना का मुख्य सचिव सहित कई अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

GAYA : गया और बोधगया में पेयजल हेतु गंगाजल को घर-घर पहुंचाने के लिए गंगा जल आपूर्ति योजना का बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, वित्त सचिव डॉक्टर एस. सिद्धार्थ, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर, जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल और बुडको के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा आज गया में चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। 


गंगा जलापूर्ति योजना के अंतर्गत वर्षा के समय गंगा नदी में उपलब्ध अतिरिक्त पानी को पाइप लाइन से लाकर राजगीर, गया, बोधगया और नवादा में पानी संग्रह कर पूरे वर्ष पेयजल हेतु उपयोग किया जाना है। इसके लिए गया जिला के अबगिला स्थल पर जलशोधन संयंत्र और जलाशय कार्यों का निरीक्षण किया गया। गंगा जलशोधन का कार्य लगभग 95 फीसदी पूरा किया जा चुका है। इसे बुडको द्वारा निर्मित एवं निर्माणाधीन विभिन्न जल सरंचनाओं तक जल संसाधन विभाग द्वारा शोधित जल पहुंचाया जाना है। विभिन्न सरंचनाओं से गंगाजल घर घर पहुंचाने का कार्य जुलाई अगस्त माह में शुरू कराया जाना प्रस्तावित है। 

स्थल निरीक्षण में मगध आयुक्त, जिला पदाधिकारी गया और संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी तथा जिला के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जल शोधन संयंत्र अबगिला  के निरीक्षण के उपरांत प्रधान सचिव एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा गंगाजल के पाइप लाइन कार्यों का जेठीयन के पास चल रहे कार्यों और जेठीयन पहाड़ के ऊपर से रेलवे क्रासिंग स्थल के कार्यों का निरीक्षण किया गया। वहां से प्रधान सचिव एवं अन्य सचिव नालंदा जिला में राजगीर के पास चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए प्रस्थान कर गए। योजना के अंतर्गत इस कार्य को यथा शीघ्र पूरा कराने के लिए मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग नगर विकास एवं लोक स्वास्थ्य केंद्र विभाग के सचिव स्तर पर संयुक्त निरीक्षण एक महत्वपूर्ण पहल है।

Suggested News