बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में सरकारी स्कूल का चोर उड़ा ले गए कुर्सी और राशन, थाने में प्रधानाचार्या ने दर्ज कराई शिकायत

गया में सरकारी स्कूल का चोर उड़ा ले गए कुर्सी और राशन, थाने में प्रधानाचार्या ने दर्ज कराई शिकायत

GAYA : बोधगया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय छोटकी पड़रिया मे चोरी हो गई है। शनिवार को बच्चो को पढ़ाने के बाद विद्यालय मे तला बंद कर सभी शिक्षक अपने घर चले गए। रविवार को सुबह जब आस पास के लोगो ने देखा कि विद्यालय का दरवाजे खुला है और कागजात सब बिखरे पड़े है। 


इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य आनन फानन में अपने विद्यालय पहुंच । जब देखी तो विद्यालय के दो रूम छोड़कर सभी रूम के ताला तोड़ दिया गया था। इसके अलावा माहत्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू कि तस्वीर को भी तोड़ दिया गया था। चोर स्कूल की एक कुर्सी भी चुरा ले गए। 

इस मामले में प्रधानाचार्या मोनिका ने बताया की पिछले तीन वर्षो में तीन बार हमारे विद्यालय में चोरी की गई है। पहले भी वर्ष 2020 और 2021 मे चोरी हो चुकी थी। इस बार 2022 मे भी आज चोरी हुई है। 

उन्होंने कहा कि विद्यालय के जरूरी कागजात, चेयर समेत राशन और मशाला भी चोरी की गई है। इस घटना के बाद उन्होंने अपने संबंधित थाना मगध विश्वविद्यालय थाना मे लिखित देकर कार्रवाई मांग की। साथ ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी इसकी जानकारी दी है।

बोधगया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News