बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में बारात से वापस लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

गोपालगंज में बारात से वापस लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

GOPALGANJ : जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बनियारा फार्म के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जख़्मी अवस्था मे उसे तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गम्भीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जख़्मी युवक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र बनियारा फार्मनिवासी वकील यादव के बेटा मुन्ना यादव के रूप में की गई।


घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बनियारा फार्म  गांव निवासी जख़्मी मुन्ना यादव गांव के ही कुछ लोगो के साथ एक युवक के शादी समारोह में स्कॉर्पियो पर सवार होकर गया था। शादी समारोह में शामिल होकर जब वापस अपने घर लौट रहा था। इसी बीच वह कन्हैया मोड़ के पास स्कॉर्पियो रोक कर पेशाब करने  के लिए उतरा। तभी बाइक सवार तीन की सख्या में पहुंचे बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली उसके कमर के ऊपर लग गई।

स्कॉर्पियो सवार अन्य लोग उसे तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया।  जहां पहुंचते ही वहां के डॉक्टर द्वारा स्थिति को नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर बदमाशों के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News