गोपालगंज में अज्ञात वाहन से गिरी कुछ मछलियां लूटने के लिए लोगों में मची होड़, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

गोपालगंज में अज्ञात वाहन से गिरी कुछ मछलियां लूटने के लिए लोगों में मची होड़, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

GOPALGANJ: गोपालगंज से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां NH 27 पर अज्ञात वाहन से मछलियां गिर गई। वहीं लोगों में मछली लूटने की होड़ मच गई। लोगों से सड़क से मछली लूट कर के जाने लगे। इस दौरान NH 27 पर कुछ वक्त के लिए वाहनों का आवागमन ठप हो गया। इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, शहर के जादोपुर मोड़ स्थिति एनएच 27 पर अचानक अज्ञात वाहन से जा रही मछली सड़क पर गिर गई। जिसके बाद जो हुआ उसे सुन और देख कर एक बार आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे क्योंकि सड़क पर बिखरी मछली को लूटने के लिए लोग अपने जान की परवाह किए बगैर दौड़ पड़े और सड़क पर गिरी मछली को लूटने लगे। इस दौरान सड़क पर सरपट दौड़ने वाली वाहनों की रफ्तार थम सी गई। फिलहाल मछली लुटते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी अनुसार रविवार की रात शहर के जादोपुर मोड़ से होकर एक अज्ञात मछली लदे वाहन कही जा रही थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक ब्रेकर के पास वाहन चालक ने जब अचानक ब्रेक लगाया तभी अज्ञात वाहन से कुछ मछलियां छलक कर सड़क पर गिर पड़ी। मछली गिरते ही मौके पर मौजूद लोगों ने मछली लूटने के लिए जुट गए। जिसके हाथ जितना मछली लगा वह लूटता रहा। 

तस्वीर साफ तौर पर बयां कर रही है की किस तरह सड़क पर ट्रक खड़ी है और उसे रुकवाकर लोगों द्वारा मछली लूटी जा रही है। इस दौरान ट्रक चालक द्वारा बार बार हटने को कहा जा रहा है। बावजूद लोग मछली लूटने में जुटे रहे। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Find Us on Facebook

Trending News