बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाजीपुर में पुलिस ने ई रिक्शा और रिक्शा चालकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, जानिए क्या है पूरा मामला

हाजीपुर में पुलिस ने ई रिक्शा और रिक्शा चालकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, जानिए क्या है पूरा मामला

VAISHALI : जिला मुख्यालय हाजीपुर में आज पुलिस ने ई रिक्शा और रिक्शा चालकों पर जमकर डंडे बरसाए। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। चालक इधर उधर भागने लगे। जिससे मची भगदड़ में कई चालकों को चोटें आई है। घटना हाजीपुर के राजेंद्र चौक की बतायी जा रही है। 

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की एक रिक्शा चालक की पिटाई के बाद अन्य ई रिक्शा चालक और रिक्शा चालक नाराज हो गए और राजेंद्र चौक को जाम कर दिया। दो घंटे तक चालकों ने चौक को जाम रखा। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गयी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन चालक दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। काफी मशक्कत के बाद भी जब चालक नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News