बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BHARAT BAND : कैमूर में राजद विधायक के साथ कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम, कहा सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी

BHARAT BAND : कैमूर में राजद विधायक के साथ कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम, कहा सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी

KAIMUR : किसान आन्दोलन के समर्थन में आज भारत बंद का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग सभी विपक्षी पार्टियाँ शामिल हुई। इसी कड़ी में मोहनिया की राजद विधायक संगीता कुमारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हाथों में राजद का झंडा लेकर एनएच 2 को जाम कर दिया। जिससे गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

जानकारी देते हुए राजद विधायक संगीता कुमारी ने बताया की किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा है। सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं जो कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सभी किसानों के समर्थन में आज सड़क जाम किए हैं। कैमूर जिले के मोहनिया में किसानो की जायज मांगों को लेकर जाम किया गया है। 

उन्होंने कहा की हम सभी किसानों के समर्थन में आज कैमूर जिले के मोहनिया में एनएच 2 को जाम किए हैं। अगर सरकार इसके बाद भी नहीं चेती तो उग्र आंदोलन होगा। संगीता कुमारी ने कहा की सरकार का तानाशाही नहीं चलने दिया जाएगा। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि वह आगे आए और किसानों के बातों को मानते हुए कृषि बिल में बदलाव करे।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News