बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

करकटगढ़ में पिकनिक मनाने के दौरान बढ़ा कर्मनाशा नदी का जलस्तर, फंस गए सैकड़ों लोग, रस्सी के सहारे बचाई गयी जान

करकटगढ़ में पिकनिक मनाने के दौरान बढ़ा कर्मनाशा नदी का जलस्तर, फंस गए सैकड़ों लोग, रस्सी के सहारे बचाई गयी जान

KAIMUR : जिले के करकटगढ़ में उस समय अफरा तफरी मच गयी। जब अचानक कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस दौरान जलप्रपात घुमने आये 100 से अधिक लोग नदी के उस पार फंस गए। लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। आनन फानन में बचाव दल मौके पर पहुंचा। इसके बाद रस्सी नदी के इस पार से उस पार बाँधी गयी। जिसके सहारे सभी लोगों का रेस्क्यू किया गया। 


घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की रविवार को छुट्‌टी होने पर काफी संख्या में लोग यहां पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। वे नदी पार करके दूसरी तरफ चले गए थे। उस समय जलस्तर कम था। लेकिन अचानक यूपी के ओरवां टाड़ डैम से पानी छोड़े जाने से कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसकी वजह से लोग नदी की दूसरी तरफ फंस गए।

बताते चलें की जलप्रपात का कुछ हिस्सा बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड की रामगढ़ पंचायत में पड़ता है। वहीं, कुछ हिस्सा यूपी में पड़ता है। घटना के बाद एक सिपाही को डैम पर भेजा गया था, ताकि पानी बंद किया जा सके। इसके बाद लोगों का रेस्क्यू किया गया।


Suggested News