बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में राजद के नागेन्द्र ने मारी बाजी, कटिहार में बीजेपी के अशोक अग्रवाल ने राजद के कुंदन यादव को दी शिकस्त

गया में राजद के नागेन्द्र ने मारी बाजी, कटिहार में बीजेपी के अशोक अग्रवाल ने राजद के कुंदन यादव को दी शिकस्त

GAYA : बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार कोटे के लिए हुए चुनाव के बाद आज मतों की गणना की जा रही है। फ़िलहाल कुछ सीटों पर ही परिणाम आने बाकी हैं। बाकि करीब 20 जगहों के नतीजे आ चुके हैं। कुछ सीटें तो ऐसी रहीं जहां उम्मीद के उलट फैसला हुआ। गया में आरजेडी के कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव ने जदयू, एलजेपी उम्मीदवारों को धूल चटा दी। 

जगजीवन कॉलेज में मतों की गिनती शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। आरजेडी प्रत्याशी कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव को 3795 वोट मिले। जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को 3267 वोट मिला। कुल मिलाकर आरजेडी 528 वोट से जीत हासिल की।

वहीँ कटिहार से बीजेपी के प्रत्याशी अशोक अग्रवाल ने चुनाव में जीत हासिल की है। उन्हें 1653 मत मिले हैं, जबकि आरजेडी प्रत्याशी कुंदन यादव को 941 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी सुनील यादव को 801 वोट मिले हैं। हालाँकि लेकिन अभी तक जीत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

गया से मनोज कुमार और कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News