कटिहार में निर्दलीय प्रत्याशी हिमराज सिंह ने नाम लिया वापस, कहा देश में है मोदी लहर, जदयू प्रत्याशी का करेंगे समर्थन

कटिहार में निर्दलीय प्रत्याशी हिमराज सिंह ने नाम लिया वापस,

KATIHAR : कटिहार में राबड़ी सरकार में मंत्री रह चुके हिमराज सिंह ने लोकसभा उम्मीदवारी से नाम वापस ले लिया है। उन्होंने अब जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का निर्णय लिया है। पूर्व मंत्री हिमराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से टेलीफोनिक बातचीत के बाद उनके निवेदन पर नाम वापस लेने का फैसला किया है। 

पूर्व मंत्री ने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर है। ऐसे में देश को सशक्त सरकार देने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्य को मजबूत करने के लिए उन्होंने यह फैसला किया है। पूर्व मंत्री हिमराज सिंह ने कहा की नीतीश कुमार के बातों से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है।

बता दें कि 2000 से 2005 तक हिमराज सिंह बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री रहे हैं और आज भी सीमांचल के कई विधान सभा क्षेत्रों में उनका निजी जनाधार है। वे कदवा विधानसभा क्षेत्र चुनाव जीतकर विधायक बने थे। जिसके बाद बिहार की राबड़ी सरकार में वे मंत्री बनाये गए थे। बाद उन्होंने अपना दल बिहार लेबर पार्टी बनाया था।  

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट