बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, कंधे में लगी गोली

कटिहार में बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, कंधे में लगी गोली

KATIHAR : कटिहार में बीती रात अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ले की बताई जा रही है. घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि पीड़ित उत्तम यादव से स्थानीय युवकों से पहले से ही विवाद चलता आ रहता था. 

इसे भी पढ़े :  दिवंगत विधान पार्षद और भाजपा नेता सत्येंद्र कुशवाहा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

कल रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. यह विवाद इतना बढ़ गया की स्थानीय युवकों ने उत्तम यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस घटना में एक गोली उत्तम यादव के कंधे को छूती हुई निकल गयी. हालाँकि उत्तम यादव बाल-बाल बच गए. 

इसे भी पढ़े : पटना में खसरा टीकाकरण अभियान से गयी 1 बच्चे की जान, 5 की हालत गंभीर, विभाग में मची खलबली

उधर दो-तीन गोली दीवार पर भी मारी गयी है. गोली लगने के बाद उतम का इलाज चल रहा है. उधर इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. 

इसे भी पढ़े : सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बिना सीट बेल्ट के नजर आये बीजेपी विधायक, फिर जानिए क्या हुआ

पुलिस ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है. 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News