बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में युवती के साथ छेड़खानी करना मनचले को पड़ा महंगा, लोगों ने की जमकर पिटाई

कटिहार में युवती के साथ छेड़खानी करना मनचले को पड़ा महंगा, लोगों ने की जमकर पिटाई

KATIHAR : कटिहार में एक युवती के साथ एक मनचले युवक को छेड़खानी करना काफी महंगा पड़ गया। लड़की द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने जमकर मनचले युवक का पिटाई कर दिया। इस दौरान युवक की मां भी वहां पहुंच गई और किसी तरह उसे छुडा कर अपने साथ ले गयी। 


कटिहार नगर थाना गेट के सामने इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दो लड़की एक टोटो पर सवार होकर शहीद चौक से गुजर रही थी। इसी दौरान मनचले युवक ने दोनों के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। 

जिसके बाद दोनों लड़कियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लड़कियों की शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई और हंगामा का यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वायरल विडियो में स्थानीय लोगों के द्वारा मनचले युवक की पिटाई साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है। लेकिन युवक की माँ ने मौके पर पहुंचकर युवक को बचा लिया। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News