बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खगड़िया में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

KHAGARIA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। पुलिस एक घटना का खुलासा भी नहीं कर पाती है। तब तक अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर मौके से फ़रार हो जा रहे हैं। 


इसी कड़ी में अपराधियों ने जिले में एक वृद्ध महिला को गोली मार दी।  घटना अलौली थाना क्षेत्र के बहादूरपुर पीकेट के पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक दादी और पोता बाइक पर सवार होकर विशनपुर से अपने घर बेगूसराय जा रहे थे।

इसी बीच पूर्व से घात लगाकर बैठे बेखौफ अपराधियों ने वृद्ध महिला को गोली मार दी। घटनास्थल पर महिला ने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। 

वहीँ इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जबकि पुलिस मौके पर जाकर जाँच में जुट गयी है। उधर महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालाँकि इस घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया है। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News