बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में ससुरालवालों ने की विवाहिता को किरासन तेल डालकर जलाने की कोशिश, अस्पताल में चल रहा है इलाज

बांका में ससुरालवालों ने की विवाहिता को किरासन तेल डालकर जलाने की कोशिश, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BANKA : इन दिनों जिले में महिलाओं से जुड़े अपराध के मामलों में लगातार वृद्धि दिखाई दे रही है। ताजा मामला जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के लौगांय गांव में घरेलू विवाद में पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक विवाहिता को केरोसिन तेल डालकर जलाने का मामला प्रकाश आया ह। विवाहिता टुम्पा कुमारी का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। 

विवाहिता के पिता ओडैय गांव निवासी शंभू शर्मा ने दामाद मुकेश कुमर एवं ससुराल पक्ष द्वारा आग लगा कर हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। बताया कि लगभग दस वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री टुम्पा कुमारी का लौगांय गांव के मुकेश कुमर से शादी किया है। जिसमें तीन बच्चे आकंश कुमार नौ वर्ष, आदर्श कुमार छह वर्ष एवं अंगीकार कुमारी चार वर्ष है। 

उन्होंने कहा की पिछले तीन-चार वर्ष से दामाद मुकेश कुमर बेवजह उसकी पुत्री के साथ मारपीट किया करता आ रहा है। जिसको लेकर वह दर्जनों बार लौगांय जाकर दामाद एवं रिश्तेदार को समझाया। लेकिन हर बार अश्वासन के बाद भी मारपीट करते आ रहा है। बताया की लौगांय में पड़ोसी ने उसे बताया कि शुक्रवार की शाम मारपीट  के बाद शरीर पर केरोसिन तेल डालकर हत्या करने का प्रयास किया है। 

कहा कि सूचना मिलने पर वह भागलपुर मायागंज अस्पताल आये। जहां उसकी पुत्री बुरी तरह से जली मिली है। उन्होंने दामाद मुकेश कुमार एवं उसके स्वजन पर साजिश के तहत आग लगा हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। फिलवक्त विवाहिता की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News