बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज के लिए ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित, परेशान महिला ने दो मासूम के साथ उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन की चपेट में आने से हुई तीनों की मौत

दहेज के लिए ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित, परेशान महिला ने दो मासूम के साथ उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन की चपेट में आने से हुई तीनों की मौत

AARA: बिहार के भोजपुर में ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतक में एक महिला और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। दरअसल, यह मामला आरा-सासाराम रेलखंड पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गाव के पास का है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

बता दें कि, मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि मृतका को उसके पति और ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका का पहचान 28 वर्षीय गुड़िया देवी के रुप में हुई है। वहीं दो बच्चों में एक ढाई साल का बेटा प्रियांशु और 1 साल का छोटा बेटा छोटू की भी मौत हो गई है। मृतका गुड़िया देवी चरपोखरी थाना के सेमरांव गांव निवासी पिंटू सिंह की पत्नी थी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। उनकी बेटी की शादी 2019 में हुई थी। शादी में उन्होंने अपने क्षमतानुसार उपहार दिया, लेकिन ससुराल वालों ने सोफा और चेन के लिए मृतका को प्रताड़ित करते थे। वहीं मृतका के पिता ने कुछ समय पहले ही बेटी के ससुराल पलंग और सोफा भेजवाया था, जिसके बाद ससुराल वालों ने चैन के लिए उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा कि मृतका के ससुराल वालों फिलहाल मौके से फरार हैं। 

जानकारी अनुसार गुरुवार को भी मृतका के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद मृतका शुक्रवार को अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। इस मामले में चरपोखरी थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि ट्रेन से कट कर गुड़िया और दो बच्चों की मौत हो गई है।  सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।  

Suggested News