भगवान राम पर विवादित टिप्पणी करने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री के बदले सुर, लालू के नेता ने फिर दिया गजब का बयान...

PATNA: बिहार की सियासत गरमाई हुई है। राज्य में बायनबाजियों का दौर चल रही है। एक ओर जहां पूरा देश राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है। वहीं दूसरी ओर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सियासत भी जोरो पर है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने को लेकर जब शिक्षामंत्री से सवाल किया गया तो उनके सुर बदले बदले नजर आए। भगवान राम पर विवादित बयान देने वाले शिक्षा मंत्री ने कहा कि, भगवान राम बुलाएंगे तो जाएंगे।
शिक्षा मंत्री से पूछा गया कि राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनको निमत्रंण मिला है तो उन्होंने कहा कि, भगवान राम के पास जाने के लिए निमंत्रण की क्या अवश्कता है। जब राम बुलाएंगे तब हम राम के यहां चले जाएंगे। वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निमंत्रण नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि, उनसे ही पूछिए क्यों नहीं मिला।
वहीं शिक्षा मंत्री से सवाल किया गया कि अपने विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार को फोन पर गाली देने की खबर सामने आई है। इसको लेकर आप क्या कहेंगे तो शिक्षा मंत्री ने कहा कि, अब तो वही बताएंगे कि किसको गाली दे रहे हैं।
वहीं उन्होंने के.के पाठक के बदमिजाजी का सवाल है तो बिहार की जनता और देश की जनता इसका फैसला करेगी। दरअसल, के.के पाठक पर डॉ. अजय कुमार ने पीछले दिनों एक टिप्पणी की थी। जिसे लेकर पाठक ने डॉ. अजय को फोन किया और उन्हें अपशब्द बोले है।