बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में 27 नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी, FIR दर्ज

मुंगेर में 27 नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी, FIR दर्ज

MUNGER :  मुंगेर जिले में 27 नियोजित शिक्षकों पर फर्जीवाड़ा के आरोप में FIR दर्ज कराया गया है। निगरानी जांच में इनके शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाये गये हैं। मुंगेर के असरगंज में 12, संग्रामपुर में 8 और खड़रपुर थाना में 7 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज कराया गया है।

पटना हाईकोर्ट ने 2015 में फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे नियोजित शिक्षकों की बहाली की निगरानी जांत कराने का आदेश दिया था। इसके बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 2006 के बाद बहाव हुए नियोजित शिक्षकों कि नियुक्ति की जांच कर रहा है। जिन शिक्षकों के कागजात फर्जी पाये जा रहे हैं उनके खिलाफ FIR दर्ज कराया जा रहा है। 

2015 में गिरफ्तारी के डर से 1500 नियोजित शिक्षकों ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। इस साल अगस्त महीने में भागलपुर में 15 फर्जी नियोजित शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए आदेश जारी किया था। आरोप है कि 40 हजार नियोजित शिक्षक फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे हैं।

मुंगेर से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

Suggested News