बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पैसों के विवाद में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

पैसों के विवाद में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

RANCHI : रांची में पैसों के विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार देने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है की मुस्तफा रजा और महफुज अंसारी का अपने ही पडोसी अयान अंसारी से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. 

अयान अंसारी की उम्र 22 साल बताई जा रही है जो रातू के सिमलिया का रहनेवाला बताया जा रहा है. बीती रात दोनों में विवाद बढ़ गया और मुस्तफा रजा और महफुज अंसारी ने अयान पर गोली चला दी. 

बताया जा रहा है की गोली अयान के पेट में लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

फिलहाल उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News