बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में आपसी विवाद में चचेरी चाची ने ही ब्लेड से काट दिया भतीजे का गुप्तांग गंभीर हालत में इलाज के लिए किशोर को अस्पताल में कराया भर्ती

मुंगेर में आपसी विवाद में चचेरी चाची ने ही ब्लेड से काट दिया भतीजे का गुप्तांग गंभीर हालत में इलाज के लिए किशोर को अस्पताल में कराया भर्ती

MUNGER :खबर मुंगेर जिले से जुड़ी है। जहांमें आपसी विवाद में चचेरी चाची ने ही ब्लेड से भतीजे का गुप्तांग  काट दिया। जिसके बाद  गंभीर हालत में इलाज के लिए किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के रहमानी टोला टेटिया का है । जहां  आपसी घरैलु विवाद के दौरान एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष के एक किशोर को पकड़कर उसके गुप्तांग पर ब्लेड चला दिया। जिससे बालक के गुप्तांग का आधा से अधिक भाग कट गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर के बहते खून को देखकर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर लेकर आए। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल की मां मधु देवी ने बताया ने बताया कि कल बच्चे-बच्चे में लड़ाई हुई थी। जिसके बाद हमारी गोतनी लक्ष्मी देवी द्वारा रात भर गाली देती रही। वहीं आज फिर से झगड़ा होने लगा और हमारी गोतनी मेरे साथ मारपीट कर रही थी। इसी दौरान मेरे बेटे ने देखा तो हमको बचाने आया। जिसके बाद इन लोगों ने मेरे बेटे को पकड़ कर गुप्तांग पर ब्लेड मार दिया। इसके बाद हम इलाज कराने अस्पताल आए हैं। 

वहीं अपर थानाध्यक्ष दिनेश राम ने बताया की झगड़ा कि सूचना में पुलिस मौके पर पहुंच मामला शांत करवाया पर पुलिस के आने के बाद दूसरे दिन पुनः झगड़ा शुरू हो गया और चाची ने ही अपने भतीजे के गुप्तांग पर ब्लेड चला काट दिया।  आवेदन प्राप्त हो गया है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

रिपोर्ट - मो. इम्तियाज खान

Editor's Picks