बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में बदमाशों के दो गुटों में हुई जमकर फायरिंग, छात्र को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

मुजफ्फरपुर में बदमाशों के दो गुटों में हुई जमकर फायरिंग, छात्र को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

MUZAFFARPUR : जिले के अहियापुर थाना इलाके के राधोपुर मे देर रात दो गुटों के बीच हो रही झड़प के दौरान जमकर फायरिंग की गई। इस दौरान मौके से गुजर रहे एक छात्र को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि गोली उसके दाहिने पैर में लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। घायल छात्र दीपक कुमार का इलाज दरभंगा रोड के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात अहियापुर राघोपुर में दो गुटों में झड़प हो रहे थी। झड़प के दौरान दीपक वहां से गुजर रहा था। अचानक गोलीबारी होने लगी। इसमे गोली दीपक के पैर मे लग गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया। जहां इलाज में लापरवाही होने पर परिजनों ने हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में दीपक ने बताया कि वह BA पार्ट 1 का छात्र है। वह पढ़ाई के साथ दूध बेचने का भी काम करता है। 

उसने बताया कि दूध बेचकर वह अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में बाइक सवार तीन अपराधियों ने अचानक गोली चलाना शुरु कर दिया और इस से पहले की वह कुछ समझ पाता। गोली उसके पैर में जाकर लग गई। इधर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है की आसपास के सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

Suggested News