बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में ग्रामीणों के साथ भाकपा कार्यकर्ताओं ने डीएम के समक्ष किया प्रदर्शन, खेल के मैदान पर सरकारी भवन बनाने का किया विरोध

नालंदा में ग्रामीणों के साथ भाकपा कार्यकर्ताओं ने डीएम के समक्ष किया प्रदर्शन, खेल के मैदान पर सरकारी भवन बनाने का किया विरोध

NALANDA : बिहार प्रखंड के राणाबीघा कौसुक स्कूल फील्ड के जमीन पर सरकारी भवन बनवाने के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इसी कड़ी में  मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले जिलाधिकारी के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन श्रम कल्याण के मैदान से निकल कर नालंदा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।


इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राणाबीघा स्थित कोसुक का फील्ड 1957 से खेल के मैदान के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन अचानक अभी खेल के मैदान पर कमीशन खोरी के फेर में सरकारी भवन बनाने की योजना जारी कर दिया है। इस फील्ड के लिए हमारे पूर्वजों ने जमींदार से संघर्ष करके रजिस्ट्री कराने का काम किया था। 

लेकिन आज जिला प्रशासन बलपूर्वक अवैध तरीके से कब्जा कर उस पर सरकारी भवन का निर्माण कराना चाहता हैं। इसीलिए राणाविघा,  सिपाह और कोसुक गांव के लोग एकत्रित होकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकारी भवन का जो प्रस्ताव है उसे अविलम्ब वापस लिया जाना चाहिए और इस फील्ड को सरकारी स्तर पर सौंदर्यीकरण करने का काम होना चाहिए। 

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर प्रशासन का यही रवैया रहा तो हम लोग कलेक्ट्रेट को चलने नहीं देंगे। फील्ड में किस नियम के तहत सरकारी भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसका जवाब जिला प्रशासन को देना होगा। अगर स्थानीय प्रशासन इस योजना को वापस नहीं लेती है तो 3 गांव के लोग आगे भी चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करने का काम करेंगे। इतना ही नहीं नेशनल हाईवे को भी परमानेंट जाम कर देंगे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News