बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में कलयुगी बाप ने रिश्ते को किया शर्मसार, ससुराल जाकर की नौ महीने के बेटे की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में कलयुगी बाप ने रिश्ते को किया शर्मसार, ससुराल जाकर की नौ महीने के बेटे की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में 9 माह के बच्चे की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ननिहाल के लोग हत्या का आरोप बच्चे के पिता पर लगा रहे हैं। मृतक पूरन दास का नौ माह का पुत्र आर्यन उर्फ प्रियांशु बताया जा रहा है।


घटना के सम्बन्ध में बच्चे के मामा अजीत कुमार ने बताया कि 8 माह पूर्व पकरीवरावां थाना क्षेत्र के देवधा निवासी उसका बहनोई पूरनदास ने दहेज की खातिर उसकी बहन प्रियंका की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था। काफी खोजबीन के बाद मुर्गियाचक गांव के सकरी नदी से महिला का शव मिला था। इस संबंध में मायके वालों ने प्रियंका के पति समेत 4 लोगों पर मामला दर्ज कराया था। हत्या के बाद दोनों बच्चे को लेकर मायके वाले ननिहाल चले आए थे। इसके बाद से वह केस उठाने को लेकर बार-बार दबाव बना रहा था। रविवार की देर शाम घर में सिर्फ एक महिला सदस्य के होने का फायदा उठाकर वह कमरे में घुस कर उसकी हत्या कर भागने लगा। पड़ोसियों को शक होने पर उन लोगों ने उसका पीछा भी किया। लेकिन वह बाइक से फरार होने में सफल रहा।

इस घटना को लेकर गिरियक थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। बच्चे की मौत कैसे हुई है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। घर की महिलाओं का आरोप है कि उसके पिता ने उसकी हत्या की है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News