बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बदमाशों ने चाकू से गोदकर की डॉक्टर के माँ की निर्मम हत्या, परिजनों ने जमीनी विवाद में घटना को अंजाम देने का लगाया आरोप

नालंदा में बदमाशों ने चाकू से गोदकर की डॉक्टर के माँ की निर्मम हत्या, परिजनों ने जमीनी विवाद में घटना को अंजाम देने का लगाया आरोप

NALANDA : जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के निचली बाजार मोहल्ला में मंगलवार को बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू घोंपकर डॉक्टर की मां की हत्या कर दी। जबकि, उनके पिता को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पाकर राजगीर डीएसपी व थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचकर जांच में जुट गए। मृतका सुरेंद्र चौधरी की पत्नी आशा देवी हैं। जख्मी पति विम्स में इलाजरत हैं। महिला के सिर और चेहरे में चाकू घोंपा गया था। जिससे उनकी जान चली गई।

घटना के सम्बन्ध में मृतिका के पुत्र डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि वह नवादा जिला के अकबरपुर में पदस्थापित हैं। वह दो भाई हैं। एक भाई बैंगलोर में रहते हैं। वे नवादा में परिवार के साथ रहते थे। बीते 3 सालों से सगे चाचा चंद्रिका चौधरी से 15 बिगहा जमीन का विवाद चल रहा है। उसी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

वहीँ एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। गोतिया से विवाद में घटना होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। उधर इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News