बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बारातियों से भरी बस पर बदमाशों ने किया पथराव, करीब 50 लोग घायल

नालंदा में बारातियों से भरी बस पर बदमाशों ने किया पथराव, करीब 50 लोग घायल

नालंदा. बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव के पास रविवार की शाम बदमाशों ने बस पर सवार यात्रियों को बुरी तरह से पीटा। मारपीट में करीब 50 लोग जख्मी हो गये हैं। बदमाशों ने पथराव कर बस को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। मारपीट में प्रभरंजन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

घायलों ने बताया कि अस्थावां थाना क्षेत्र के नानू बिगहा गांव निवासी सुदन प्रसाद की बच्ची की शादी रविवार को राजगीर के एक मैरिज हॉल में होनी थी। परिवार व गांव के लोग बस पर सवार होकर राजगीर जा रहे थे। धोबी बिगहा मोड़ के पास बाइक सवार चार बदमाशों से बारातियों की बकझक हो गयी। इसके बाद चारों बदमाशों ने बलवापर गांव के पास बस रुकवा दी और बारातियों से मारपीट करने लगे। बारात के लोगों ने चारों को वहां से भगा दिया। नकटपुरा गांव के पास हॉकी स्टिक, बैट, लाठी लिये दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने बस को घेर लिया और बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

बताया जा रहा है कि बदमशों ने रोड़ेबाजी कर बस के सभी शीशे तोड़ दिये। बाराती जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहें। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में सोनाली कुमारी, विरेन्द्र प्रसाद, चंचला देवी, विरेश प्रसाद, विनोद प्रसाद, सीताराम प्रसाद, सूरज कुमार, मनोज प्रसाद, शंकर कुमार, अनिल प्रसाद, विजित प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, दीपक कुमार, रमेश कुमार, राहुल कुमार, कपिल प्रसाद, शर्मा कुमार, विजय कुमार, राजेश कुमार, मदन महतो समेत करीब 50 लोग शामिल हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। बदमाशों की तलाश जारी है।


Suggested News