बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बदमाशों ने की बोलेरो चालक की गोली मारकर हत्या, वाहन लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में बदमाशों ने की बोलेरो चालक की गोली मारकर हत्या, वाहन लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बदमाशों ने हिलसा थाना क्षेत्र के कृष्णा बिगहा गांव में बोलेरो चालक की गोली मारकर हत्या कर दिया। इसके बाद वाहन लेकर फरार हो गए। 


बता दें की बदमाशों ने काफी करीब से चालक के सिर में तीन व पेट में एक गोली मारी है। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी। मृतक परबलपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी राजेश प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बताया जा रहा है। मृतक के भाई मुनचुन कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम किसी ने उनके भाई को फोन कर बुलाया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। बदमाश गोली मारने के बाद बोलेरो भी लेकर फरार हो गए है। 

इसी मामले को लेकर हिलसा थानाध्यक्ष मो गुलाम सरवर ने बताया की कृष्णाबिगहा गांव में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान परबलपुर थाना इलाके के जोगिया निवासी के रूप की गई है। युवक को तीन गोली मार कर हत्या करने के बाद शव को यहाँ लाकर फेंक दिया गया था। 

उन्होंने कहा की युवक प्राइवेट वाहन चलाता था। परिजन हत्या के बाद बोलेरो गाड़ी भी लेकर फरार होने का आरोप लगा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दी गयी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं शव की पहचान होते ही अस्पताल में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हालांकि परिजन किसी से दुश्मनी के बात से इंकार कर रहे हैं।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News