बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बदमाशों ने मुखिया पति को दी जान से मारने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में बदमाशों ने मुखिया पति को दी जान से मारने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : नालंदा में इन दिनों बदमाशों का हौसला बुलंद है। मुरौरा पंचायत के मुखिया पति त्रिलोकी प्रसाद के बाद रविवार को धरहरा की मुखिया रिंकू देवी के पति रूपेश कुमार उर्फ विजय कुमार के मोबाइल पर बदमाशों ने दो बार फोन कर जान से मारने की धमकी दी। 


मुखिया पति ने नालंदा थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाया है। मुखिया पति ने बताया कि मेरे मोबाइल पर दो बार फोन कर गाली गलौज देते हुए जान मारने की धमकी दिया गया है। इसके बाद से पूरा परिवार दहशत में हैं। उन्होंनें बताया की फोन करने वाले को मैं नहीं जानता हूँ। 

प्रभारी थानाध्यक्ष मदन सिंह ने बताया की मुखिया पति द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है की मामला पंचायती से जुड़ा है। जिस पक्ष में मुखिया द्वारा फैसला नहीं सुनाया गया है। उसी पक्ष द्वारा इस तरह मोबाइल पर फोन कर गाली गलौज किया जा रहा है। उन्होंने कहा की जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News