बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में नानी के साथ घर लौट रही नतिनी को बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, इलाके में मचा हड़कम्प

नालंदा में नानी के साथ घर लौट रही नतिनी को बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, इलाके में मचा हड़कम्प

NALANDA : जिले के थरथरी थाना इलाके के दादुपुर गांव के समीप दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने टोटो सवार नानी और नतनी को गोली मार दी। दोनों को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान नतनी की मौत हो गई। जबकि नानी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।  

मृतका थरथरी थाना इलाके राजनबीघा निवासी राजीव कुमार की 25 वर्षीया पत्नी पूजा भारती है। जबकि जख्मी बेन थाना इलाके के इनायतपुर निवासी राधेश्याम प्रसाद की पत्नी मालती देवी बताई जा रही है।

मृतका के पिता नीरज कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व वे सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। इसी में उनकी बच्ची और सास उसे देखने आई थी। देखकर वापस अपने घर लौट रही थी। इसी बीच यह हादसा हुआ। बदमाशों ने दोनो को गोली क्यों मारा। इस बात का सपष्ट कारण पता नहीं चल पा रहा है। 

लेकिन उनका कहना है कि उनकी बच्ची ने प्रेम विवाह की थी। घर गृहस्थी चलाने के लिए दो ट्रैक्टर भी खरीद कर दिए थे। कुछ पैसे आने से गांव के कुछ लोग दुश्मन बन बैठे थे। कुछ दिन पूर्व दामाद और बच्ची पर जानलेवा हमला भी किया था। जिसमे वह बाल बाल बच गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही थरथरी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News