बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में युवक को अपराधियों ने चाकू से गोदा, हालत गंभीर

नवादा में युवक को अपराधियों ने चाकू से गोदा, हालत गंभीर

NAWADA : जिले से एकबार फिर बेखौफ बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया है। बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को चाकू मार दिया है। घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के गोंदापूरा के निकट आज देर शाम अपराधियों ने एक युवक को चाकू मार दिया। इस घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घायल युवक के परिजनो ने बताया है कि गोंदापूरा निवासी  मोहम्मद इमरान अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान ईदगाह के पास पीछे से बदमाशों ने चाकू मार दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगो द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस संबंध में स्थानीय लोगो का कहना है कि घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News