बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में खेत में पटवन के विवाद में देवर ने की भाभी की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा में खेत में पटवन के विवाद में देवर ने की भाभी की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA : नवादा के रोह थाना क्षेत्र के वंशीचक गांव में खेत पटवन के विवाद में देवर ने अपनी चचेरी भाभी को पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाका में कोहराम मच गया। 

मृतक के परिजन ने बताया ने बताया कि 14 अप्रैल को खेत पटवन को लेकर संजय यादव और रजिया देवी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद धीरे-धीरे विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। उसी क्रम में मारपीट के दौरान रजिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद चिंताजनक हालत में नवादा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

घटना के 2 दिन बाद महिला की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News