बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NAWADA में दबंग बदमाशों ने किया बड़ा कांड, दलित बस्ती के 80 से ज्यादा घरों को किया आग के हवाले, स्थिति कंट्रोल करने में जुटा प्रशासन

NAWADA में दबंग बदमाशों ने किया बड़ा कांड, दलित बस्ती के 80 से ज्यादा घरों को किया आग के हवाले, स्थिति कंट्रोल करने में जुटा प्रशासन

NAWADA : बड़ी खबर नवादा से सामने आई है। जहां दबंगों ने बुधवार शाम दलित बस्ती में आग लगा दी है। बताय जा रहा है इसमें दलितों के 80 से ज्यादा घर पूरी तरह से जल गए हैं। वहीं इस घटना के बाद स्थिति अनियंत्रित हो गई है। जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी वहां कैंप कर रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार दबंगों द्वारा दलितों की बस्ती जलाने की यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर गांव की है। जहां भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने इस कांड को अंजाम दिया है। जिसमें दलितों को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही फायरिंग भी की गई है।
 

फिलहाल, फायर बिग्रेड की नौ गाड़ियों की मदद से बस्ती में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम कैंप कर रही है। साथ ही पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

REPORT - AMAN SINHA

Editor's Picks