बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर ने कड़ी मशक्कत से बचाई प्रसूता की जान

नवादा में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर ने कड़ी मशक्कत से बचाई प्रसूता की जान

NAWADA : बिहार के नवादा में एक महिला ने एक नहीं, बल्कि एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दु:खद बात यह है कि जन्म के साथ ही चारों बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार वालों में मायूसी देखी गई है। जबकि मां को स्वस्थ होने की खबर ने थोड़ी राहत जरूर दिया है। चारों बच्चे में 3 लड़कियां एवं एक लड़का शामिल है। 


बताया जा रहा है कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दत्तरौल गांव निवासी मो कुदरुश की पत्नी शानू प्रवीण नवादा के प्रसिद्ध चिकित्सक एमबीबीएस डॉ मधु सिन्हा की क्लीनिक में प्रसव के लिए भर्ती हुई, जहां अल्ट्रासाउंड में पाया गया कि महिला के गर्भ में 4 बच्चे हैं। 

डॉ मधु सिन्हा ने पूरी तत्परता दिखाते हुए नॉर्मल डिलीवरी कराकर बच्चे को गर्भ से बाहर निकाल दिया। हालांकि जन्म के बाद चारों बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। लेकिन मां पूरी तरह से सुरक्षित है।

वही डॉ मधु सिन्हा ने बताया कि महिला इमरजेंसी हालात में मेरे पास पहुंची थी। उस दौरान वह प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। अल्ट्रासाउंड में पाया गया कि उसके गर्भ में 4 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि यह केस सिजेरियन सेक्शन का था, लेकिन नॉर्मल डिलीवरी कराकर बच्चे को बाहर निकाल दिया गया और प्रसूति महिला को बचा लिया गया। डिलीवरी के दौरान कुछ परेशानी हुई। लेकिन मेडिकल ट्रीटमेंट से वह ठीक हो गई।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News