बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में भाजपा और कांग्रेस की महिला विधायक ने छठ महापर्व, लोगों के बीच खरना प्रसाद का किया वितरण

नवादा में भाजपा और कांग्रेस की महिला विधायक ने छठ महापर्व, लोगों के बीच खरना प्रसाद का किया वितरण

NAWADA : नवादा में लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर खरना किया। छठ महापर्व को लेकर व्रतियों ने शनिवार की शाम भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करके खरना संपन्न किया। सूर्य भगवान को दूध, गुड़ से निर्मित खीर और घी में बनी रोटी व चने दाल का भोग लगाकर खरना छठ व्रतियों ने किया। खरना का प्रसाद व्रतियों ने खुद भी ग्रहण किया और परिजनों व पड़ोसियों के बीच वितरित भी की। 

वही वारसलीगंज के भाजपा विधायक अरुण देवी ने अपने आवास पर छठ पूजा की चार दिवसीय व्रत की है। तो वही कांग्रेस से हिसुआ के विधायक नीतू सिंह भी अपनी आवास पर छठ की व्रत की है और आज खरना का पूजा कर रही है। बता दें कि जिलेभर में छठ पर्व को लेकर कई जगह पर विशेष सजावट भी किया गया है। खरना को लेकर सुबह से ही लोग इसकी तैयारी में जुटे रहे। दूध के खटालों में अन्य दिनों की तुलना में लोगों की अधिक भीड़ देखी गई। 

वहीं अरवा चावल के लिए विभिन्न मिलों में लोग काफी संख्या में धान कुटवाने के लिए जमा थे। खरना के साथ ही श्रद्धालुओं ने 36 घंटे के निर्जला-निराहार व्रत का संकल्प लिया। छठवर्ती  पहली अर्घ्य रविवार की शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को प्रदान करेंगे। सोमवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य प्रदान करने के साथ छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हो जाएगी। इस दौरान छठ व्रती अपने परिजनों की आरोग्य की कामना,संतान के कल्याण व सौभाग्य के लिए छठ व्रत करते हैं।सूर्योपासना के इस महापर्व को लेकर हर तरफ स्वच्छता और शुद्धता का ध्यान रखा जा रहा है। 

छठ महापर्व को लेकर जिलेभर में छठ मईया के गीतों से भक्तिमय हो गया है। पर्व करने वााले सारेे श्रद्धालु भगवान भास्कर की आराधना में लीन हैं। इधर छठ के पहले अर्घ्य के लिए बाजार में फलों की खरीदारी के लिए काफी भीड़ देखी गई। फलों एवं पूजन सामग्री की कई अस्थायी दुकानें सजी थी। जहां पर खरीदारी कर रहे लोगों की भीड़ के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News