बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में महिला डॉक्टर के साथ सीनियर डॉक्टर ने किया रेप, बोली- रोज रात में रोक लेता था और दफ्तर में ही बनाता था जबरन शारीरिक संबंध

पटना में महिला डॉक्टर के साथ सीनियर डॉक्टर ने किया रेप, बोली- रोज रात में रोक लेता था और दफ्तर में ही बनाता था जबरन शारीरिक संबंध

पटना. राजधानी पटना में एक महिला डॉक्टर से रेप का मामला सामने आया है। महिला चिकित्सक ने अपने सीनियर डॉक्टर पर रेप करने का आरोप लगाया है। साथ ही डॉक्टर ने महिला थाने में जाकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

महिला डॉक्टर का आरोप है कि किलनिक से घर जाने के दौरान सीनियर डॉक्टर ने कहा कि तुम रोक जाओ कुछ मरीज आने वाले हैं। मरीज के जाने के बाद डॉक्टर ने दफ्तर में ही मेरे साथ जबरन रेप किया। विरोध करने पर उसने शादी करने की बात कही, यह सिलसिला लगातार चलता रहा, लेकिन अब वो शादी से मुकर रहा है। अंत में महिला डॉक्टर ने महिला थाने में सीनियर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराई है। वहीं, महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।


Suggested News