बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख और अरविंद सिंह ने की मां दुर्गा की पूजा अर्चना

पटना में भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख और अरविंद सिंह ने की मां दुर्गा की पूजा अर्चना

पटना. पिछले दो सालों के बाद इस साल दुर्गा पूज धूमधाम से मनायी जा रही है। मां दुर्गा को दर्शन करने के लिए आम लोग के साथ राजनेता भी मंदिर और पूजा पंडाल पहुंच रहे हैं। इस बीच आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने पटना में विभिन्न पूजा पंडालों को देखते हुए श्रीकृष्णपुरी पंडाल पहुंच कर दर्शन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह भी मौजूद रहे।

नवरात्रि के पावन दिनों में नियम और निष्ठा के साथ मां आदिशक्ति के नौं स्वरूपों का पूजन करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। वहीं नवरात्रि के नौं दिनों के दौरान पड़ने वाली अष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन को दुर्गा अष्टमी या फिर महाअष्टमी कहा जाता है। अष्टमी तिथि को मां के आठवें स्वरूप मां महागौरी के पूजन का विधान है। 

महा अष्टमी पूजा का महत्व

नवरात्रि में अष्टमी तिथि के दिन पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही महागौरी की पूजा से पारिवारिक कलह भी खत्म हो जाता है। ऐसी मान्यता है कि माता सीता ने श्री राम की प्राप्ति के लिए देवी महागौरी की ही पूजा की थी।


Suggested News