बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में दहेज के लिए खूब मारपीट, कई लोग घायल, शादी के जोड़े में दुल्हन पहुंची थाने, बोली- ऐसे लालची से नहीं करूंगी शादी

पटना में दहेज के लिए खूब मारपीट, कई लोग घायल, शादी के जोड़े में दुल्हन पहुंची थाने, बोली- ऐसे लालची से नहीं करूंगी शादी

PATNA: शादी में शामिल हुए सभी लोगों की निगाह मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन की ओर होती है। जहां लड़का-लड़की सभी रिवाजों को पूरा करते हुए एक दूसरे के साथ सात फेरे लेते हैं और साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। हालांकि राजधानी में दहेज नहीं लाना वधू पक्ष के लोगों को काफी पड़ा महंगा। गुस्साए वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के लोगों को जमकर पिटाई की।

मडंप में मारपीट होता देखकर वहां बैठी दुल्हन उठ खड़ी हुई और न्याय की गुहार लेकर लाल जोड़े में ही थाने पहुंच गई। मामला पटना जिले के दानापुर थाना इलाके का है। दानापुर के बी एस कॉलेज के पास नालंदा से शादी करने वधु पक्ष के लोग दानापुर पहुंचे थे। शादी की रस्में शुरू हुई। मंगल गीत गाए जाने लगे। मंडप की रस्म भी शुरू हो गयी। दुल्हन लाल जोड़े में सज धज कर अपने जीवनसाथी का इंतजार मंडप में कर रही थी। इस बीच तय दहेज की मांग वर पक्ष वालों ने रख दी। वर पक्ष वालों ने यहां तक कह डाला कि जब तक दहेज की रकम नहीं दी जाती है तब तक रस्में पूरी नहीं की जाएगी। इस अजीब सी मांग के बाद वर पक्ष एक तरह से धरने पर बैठ गए। बातचीत से शुरू हुआ सिलसिला विवाद तक पहुंच गया और फिर वर पक्ष वालों ने वधू पक्ष वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। स्थिति को देखते हुए हताश परेशान लड़की लाल जोड़े में ही थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। 

लड़की के पिता की मानें तो दहेज में 15 लाख देने की बात तय हुई थी। जिसमें 10 लाख रुपये दिया जा चुका था। साथ ही 5 भर सोना भी दिया गया था। लेकिन बचे हुए पांच लाख रुपये को लेकर वर पक्ष के लोग मारपीट करने पर उतारू हो गए। खैर इस वाकये के बाद अब दुल्हन अपने ससुराल नहीं जाना चाहती है। उसने थाने पहुंच कर शादी तोड़ देने की गुहार लगाई है। दानापुर थानेदार से मिली जानकारी के मुताबिक दहेज की लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।



Suggested News