बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने महिला को बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान

पटना में बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने महिला को बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान

PATNA : पटना में शनिवार को बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। बंधक बनाकर घंटे तक पिटाई की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने किसी तरह महिला की जान बचाई। वहीँ बाद में ग्रामीणों ने महिला की पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। 


घटना पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार आलमपुर गोंपुरा पंचायत के गोरिया डेरा में शनिवार को दो महिला बच्चा चोरी करने के लिए पहुंची। इस क्रम में महिला ने गांव के विकास कुमार की 3 वर्ष की बेटी और गोविंद साव के 6 वर्ष के बेटे को उठा कर भागना शुरू कर दिया। 

बच्चा लेकर भागने के क्रम में बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसे देखकर गांव के लोगों ने दोनों महिला को खदेड़ना शुरू कर दिया। गांव के लोगों को अपनी तरफ आता देख दोनों महिलाएं बच्चा छोड़कर भागने लगी। इस बीच लोगों ने खदेड़ कर एक महिला को पकड़ लिया जबकि दूसरी भागने में सफल हो गयी। 

वहीँ घटना को लेकर जानीपुर थानेदार उत्तम कुमार ने कहा कि पुलिस गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर रही है। लेकिन महिला ने अभी तक कुछ भी नहीं बताया है। साथ ही उन्होंने कहा की दूसरी महिला की भी तलाश की जा रही है।

पटना से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News